5 महीने से नहीं मिली सैलरी! रनवे पर विमान खड़ा कर पायलट ने किया हंगामा, उड़े यात्रियों के होश
December 21, 2025

मेक्सिको सिटी के बेनिटो जुआरेज़ हवाई अड्डे पर एक पायलट ने बकाया वेतन को लेकर अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। पायलट ने पांच महीने का वेतन और यात्रा भत्ता न मिलने के कारण कैनकन जाने वाली उड़ान भरने से इनकार कर दिया। यात्रियों को संबोधित करते हुए पायलट ने कहा कि वह तीन बच्चों के पिता हैं और जब तक कंपनी भुगतान नहीं करती, वह विमान नहीं उड़ाएंगे।
सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद नागरिक उड्डयन अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर पायलट को हिरासत में ले लिया है। मेक्सिको सिटी एयरपोर्ट प्रशासन अब इस गंभीर सुरक्षा उल्लंघन और वेतन विवाद की बारीकी से जांच कर रहा है।