बॉर्डर पर हाई अलर्ट! बांग्लादेश की हिंसा रोकने के लिए भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम
December 21, 2025

पड़ोसी देश बांग्लादेश में बढ़ते तनाव के बीच भारत-बांग्लादेश सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। मुर्शिदाबाद के सीमावर्ती इलाकों में पश्चिम बंगाल पुलिस और केंद्रीय बल (BSF) मिलकर सघन गश्त कर रहे हैं। जंगीपुर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में बाइक और पैदल गश्त के जरिए सीमाओं की निगरानी की जा रही है, ताकि पड़ोसी देश की अशांति का असर भारत के सीमावर्ती क्षेत्रों पर न पड़ सके।
वहीं, बांग्लादेश के मयमनसिंह में दीपू चंद्र दास की बर्बर हत्या पर लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कड़ा विरोध जताया है। सोशल मीडिया पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस सुरक्षा के बावजूद भीड़ ने दीपू की जान ले ली। इस घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्रों में प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और आगामी दिनों में भी यह संयुक्त गश्त जारी रहने की संभावना है।