अवैध संबंधों का खूनी अंजाम, पत्नी के प्रेमी ने पति को उतारा मौत के घाट, मगरा में सनसनी

पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के मगरा में अवैध संबंधों के चलते एक शख्स की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 36 वर्षीय प्रसेनजीत दास के रूप में हुई है। आरोप है कि प्रसेनजीत की पत्नी रत्ना दास का सुब्रत भक्त नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था, जिसका प्रसेनजीत विरोध करता था।

शनिवार शाम को आरोपी सुब्रत नशे की हालत में प्रसेनजीत के घर पहुँचा। जैसे ही प्रसेनजीत काम से घर लौटा, दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इसी दौरान सुब्रत ने चाकू निकालकर प्रसेनजीत पर हमला कर दिया। घायल अवस्था में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की बहन का आरोप है कि उसकी भाभी ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या की साजिश रची है। पुलिस ने आरोपी सुब्रत को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *