दीपू चंद्र दास के साथ बर्बरता पर भड़का भारत! सिलीगुड़ी में हिंदू जागरण मंच का प्रदर्शन, यूनुस का पुतला फूंका।

पड़ोसी देश बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में भारी जन-आक्रोश देखा गया। दीपू चंद्र दास नामक हिंदू युवक पर पैगंबर के अपमान का झूठा आरोप लगाकर की गई क्रूरता के विरोध में रविवार को हिंदू जागरण मंच ने सिलीगुड़ी की सड़कों पर उतरकर अपना रोष प्रकट किया। प्रदर्शनकारियों ने बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के प्रमुख मोहम्मद यूनुस का पुतला दहन कर अपना कड़ा विरोध दर्ज कराया।

हिंदू संगठनों का आरोप है कि बांग्लादेश में हिंदुओं को निशाना बनाने के लिए ‘ईशनिंदा’ का सहारा लेकर झूठी अफवाहें फैलाई जा रही हैं और फिर उनके साथ हिंसक वारदातें की जा रही हैं। दीपू चंद्र दास के साथ हुई घटना ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। सिलीगुड़ी में निकाली गई इस रैली में सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने अंतरराष्ट्रीय समुदायों से अपील की है कि वे बांग्लादेश में हो रहे इस नरसंहार और उत्पीड़न पर चुप्पी तोड़ें। हिंदू जागरण मंच ने चेतावनी दी है कि अगर वहां हिंदुओं पर अत्याचार नहीं रुके, तो आंदोलन को और भी उग्र बनाया जाएगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *