दक्षिण अफ्रीका में फिर गूँजी गोलियां! जोहान्सबर्ग के पास बार में अंधाधुंध फायरिंग, ९ लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग के पास बेकर्सडेल (Bekkersdal) में हुई एक दर्दनाक गोलीबारी में ९ लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने अचानक भीड़ पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं। इस हमले में कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

पुलिस को संदेह है कि पास की सोने की खदान में काम करने वाले कुछ लोग शराब के नशे में इस हिंसा में शामिल हो सकते हैं। इससे पहले ६ दिसंबर को प्रिटोरिया के पास एक हॉस्टल में हुई फायरिंग में १२ लोगों की जान चली गई थी। दक्षिण अफ्रीका में बढ़ते अपराध और अवैध हथियारों के उपयोग ने वहां की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *