उत्तर बंगाल से दक्षिण बंगाल तक बाघ की आहट; माथाभांगा में हमला तो पत्थरप्रतिमा में मिले पैरों के निशान।

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के माथाभांगा में बाघ के हमले की खबर से हड़कंप मच गया है। बाइशगुड़ी इलाके में एक महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर उसे घायल कर दिया। महिला का दावा है कि वह बाघ था, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वन विभाग इस बात की जांच कर रहा है कि हमला बाघ ने किया है या किसी अन्य जानवर ने।

इसी बीच, नेओरा वैली नेशनल पार्क में बाघों की मौजूदगी को आधिकारिक रूप से पुख्ता करने के लिए वन विभाग आधुनिक ट्रैप कैमरे लगा रहा है। वहीं, दक्षिण २४ परगना के पत्थरप्रतिमा में भी बाघ के पैरों के निशान मिलने से ग्रामीणों में डर का माहौल है। ठाकुरान नदी के किनारे धान के खेतों में बाघ की मौजूदगी की पुष्टि वन विभाग ने कर दी है, जिसके बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *