“मोदी जी राम हैं, मैं तो हनुमान हूँ!” विदेश मंत्री एस. जयशंकर के बयान ने मचाया तहलका।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने पुणे में एक कार्यक्रम के दौरान अपनी विनम्रता और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति अपनी निष्ठा से सबका दिल जीत लिया। जब उनसे पूछा गया कि क्या भारत के लिए एक जयशंकर काफी हैं, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि सवाल ही गलत है। उन्होंने कहा, “आपको पूछना चाहिए था कि एक मोदी हैं, तो किसी और की क्या जरूरत? अंततः जैसे हनुमान जी सेवा करते थे, वैसे ही मैं मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेवा कर रहा हूँ।”

जयशंकर ने जोर देकर कहा कि किसी भी देश की दिशा उसकी दृष्टि और नेतृत्व से तय होती है। उन्होंने पिछले १० वर्षों में भारत की बदलती वैश्विक स्थिति का श्रेय पीएम मोदी को दिया। सोशल मीडिया पर उनके इस ‘हनुमान’ वाले बयान को भाजपा समर्थक ‘सच्ची भक्ति और अनुशासन’ का उदाहरण बता रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *