भारतीय फुटबॉल में बगावत! ISL क्लबों ने लीग के लिए ठोका दावा, AIFF ने प्रस्ताव ठुकराया।

इंडियन सुपर लीग (ISL) के आयोजन को लेकर भारतीय फुटबॉल जगत में बड़ी दरार सामने आई है। ईस्ट बंगाल को छोड़कर आईएसएल के बाकी सभी क्लबों ने एकजुट होकर फेडरेशन को चिट्ठी लिखी है कि वे खुद लीग का आयोजन करना चाहते हैं। दिल्ली में हुई एआईएफएफ (AIFF) की बैठक में मोहन बागान सुपर जायंट के सीईओ विनय चोपड़ा ने यह औपचारिक प्रस्ताव रखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

कई राज्यों के फुटबॉल संघों ने इस मांग को ‘असंवैधानिक’ बताते हुए विरोध किया। उनका तर्क है कि लीग के आयोजन की जिम्मेदारी केवल फेडरेशन के पास ही रहनी चाहिए। इस गतिरोध को खत्म करने के लिए एआईएफएफ ने तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल से अनिर्वाण दत्ता शामिल हैं। यह कमेटी 22 से 29 दिसंबर के बीच मोहन बागान, मुंबई सिटी और दिल्ली एफसी जैसे क्लबों से बात कर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

मामला इतना गंभीर है कि फेडरेशन ने जरूरत पड़ने पर फीफा (FIFA) और एएफसी (AFC) से सलाह लेने की बात भी कही है। वहीं आई-लीग के लिए भी एक अलग कमेटी बनाई गई है। फुटबॉल प्रेमियों की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि क्या फेडरेशन अपनी पावर क्लबों को सौंपेगा या फिर कानूनी लड़ाई शुरू होगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *