न्यूजीलैंड सीरीज से पहले बुमराह-हार्दिक पर बड़ा फैसला, वर्ल्ड कप के लिए ‘मास्टर प्लान’ तैयार!

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह को न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी वनडे सीरीज में आराम दिया जा सकता है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 11 जनवरी से शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए बीसीसीआई इन दोनों खिलाड़ियों के ‘वर्कलोड’ पर विशेष ध्यान दे रही है। चूंकि वनडे सीरीज के तुरंत बाद पांच टी20 मैच और फिर टी20 वर्ल्ड कप होना है, इसलिए टीम मैनेजमेंट अपने मुख्य स्ट्राइक बॉलर और मैच फिनिशर को तरोताजा रखना चाहता है।

इसी बीच, विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की टीम इंडिया में वापसी ने सबको चौंका दिया है। झारखंड को पहली बार सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी जिताने वाले ईशान के बारे में अश्विन ने कहा, “यह क्रिकेट की तरफ से ईशान को दिया गया एक तोहफा है क्योंकि उन्होंने घरेलू क्रिकेट को पूरा सम्मान दिया।” ईशान ने हालिया टूर्नामेंट में 197 के स्ट्राइक रेट से 517 रन ठोककर अपनी जगह पक्की की है। अश्विन का मानना है कि ईशान की यह वापसी घरेलू क्रिकेट में उनके कड़े संघर्ष और अनुशासन का नतीजा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *