‘भारत की संपत्ति पूरी तरह सुरक्षित’, बांग्लादेशी सेना प्रमुख ने फोन पर दिल्ली को दिया भरोसा।

बांग्लादेश में चुनाव से पहले मचे बवाल ने भारत-बांग्लादेश संबंधों में तनाव पैदा कर दिया है। ‘ग्रेटर बांग्लादेश’ और भारत के उत्तर-पूर्व को अलग करने जैसे भड़काऊ बयानों के बीच, शनिवार को बांग्लादेशी सेना प्रमुख जनरल वकार-उज-ज़मान ने भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से फोन पर बात की। इस महत्वपूर्ण बातचीत में जनरल वकार ने आश्वासन दिया कि बांग्लादेश में मौजूद सभी भारतीय संपत्तियां सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।

हालांकि, ज़मीनी हकीकत इन वादों से कोसों दूर नज़र आ रही है। पिछले तीन दिनों से ढाका सहित कई शहरों में कट्टरपंथियों का तांडव जारी है। प्रतिष्ठित सांस्कृतिक संस्थान ‘छायानट’ को खंडहर बना दिया गया और मीडिया हाउसों में आग लगा दी गई। सबसे ज्यादा चिंता का विषय अल्पसंख्यकों की सुरक्षा है।

मैमनसिंह में दीपू चंद्र दास की हत्या के बाद, अब गोबिंद विश्वास नामक एक हिंदू रिक्शा चालक पर कट्टरपंथियों ने जानलेवा हमला किया है। आरोप है कि हाथ में लाल धागा (कलावा) देखकर जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा। गोबिंद की हालत गंभीर बनी हुई है। एक ओर अंतरराष्ट्रीय मंच पर सुरक्षा के वादे किए जा रहे हैं, तो दूसरी ओर ज़मीन पर हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है, जिसने भारत सरकार की चिंता बढ़ा दी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *