बांग्लादेश में भारी बवाल: चटगांव में भारतीय मिशन पर हमला, वीजा सेवाएं बंद!
December 21, 2025

बांग्लादेश में छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की मौत के बाद भड़की हिंसा ने उग्र रूप ले लिया है। चटगांव में प्रदर्शनकारियों द्वारा भारतीय उप-उच्चायोग पर किए गए हमले और पथराव के बाद सुरक्षा स्थिति गंभीर हो गई है। ढाका और राजशाही समेत कई शहरों में भारत विरोधी नारों के बीच भारतीय राजनयिक केंद्रों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।
बिगड़ते हालात को देखते हुए भारत सरकार ने चटगांव स्थित भारतीय वीजा आवेदन केंद्र (IVAC) को अनिश्चितकाल के लिए बंद करने का निर्णय लिया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार, सुरक्षा कारणों से 21 दिसंबर से सभी सेवाएं स्थगित रहेंगी। इसके साथ ही राजशाही और खुलना में भी भारतीय केंद्रों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।