मेदिनीपुर की हार, तारक के डबल धमाके से नॉर्थ 24 परगना बंगाल सुपर लीग में टॉप पर!
December 21, 2025

बंगाल सुपर लीग के एक रोमांचक मुकाबले में नॉर्थ 24 परगना एफसी ने एफसी मेदिनीपुर को 2-1 से हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है। नैहाटी स्टेडियम में खेले गए मैच के 12वें मिनट में तारक हेम्ब्रम ने गोल कर टीम को बढ़त दिलाई, लेकिन 44वें मिनट में मेदिनीपुर के आशीष ने बराबरी कर ली। खेल के 75वें मिनट में तारक ने अपना दूसरा गोल दागकर नॉर्थ 24 परगना की जीत पक्की की।
इस हार के बाद मेदिनीपुर अंक तालिका में छठे स्थान पर खिसक गया है। दूसरी ओर, बैरेटो की टीम हावड़ा-हुगली वॉरियर्स एक मैच कम खेलकर दूसरे स्थान पर बनी हुई है। नॉर्थ 24 परगना ने अपनी इस शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट में मजबूत दावेदारी पेश की है और तारक को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया।