टॉलीगंज के बाद हुगली में ठिकाना, 3 साल से छिपा था बांग्लादेशी युवक; अब चढ़ा पुलिस के हत्थे!

टॉलीगंज के बाद हुगली में ठिकाना, 3 साल से छिपा था बांग्लादेशी युवक; अब चढ़ा पुलिस के हत्थे!

दलाल की मदद से सीमा पार कर तीन साल पहले भारत आए रियाद हसन को हुगली के पांडुआ से गिरफ्तार किया गया है। वह पहले कोलकाता के टॉलीगंज में रहा और फिर पांडुआ में किराए का घर लेकर छिपकर रह रहा था। स्थानीय लोगों की शिकायत पर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

तलाशी के दौरान आरोपी के पास पासपोर्ट या वीजा जैसे कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले। मूल रूप से बांग्लादेश के बारीसाल का निवासी रियाद किस मकसद से यहां रह रहा था, पुलिस इसकी जांच कर रही है। उसे आज कोर्ट में पेश किया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *