वर्ल्ड कप हार के बाद संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा! फिर क्यों बदला फैसला? जानिए असली वजह

वर्ल्ड कप हार के बाद संन्यास लेने वाले थे रोहित शर्मा! फिर क्यों बदला फैसला? जानिए असली वजह

वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से मिली हार के बाद रोहित शर्मा बुरी तरह टूट गए थे। उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना लिया था। रोहित के अनुसार, कप्तान बनने के बाद से उनका एकमात्र लक्ष्य विश्व कप जीतना था, और फाइनल की हार ने उन्हें मानसिक रूप से थका दिया था।

हालांकि, आगामी टी-20 विश्व कप की चुनौती ने उन्हें वापसी के लिए प्रेरित किया। गुरुग्राम में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने बताया कि महीनों की हताशा के बाद उन्होंने खुद को संभाला। अंततः टी-20 वर्ल्ड कप जीतकर उन्होंने अपना सालों पुराना सपना पूरा किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *