वोटर लिस्ट में धांधली का आरोप! चुनाव से पहले ममता बनर्जी ने दिल्ली को दी सीधी चुनौती

नेताजी इंडोर स्टेडियम में बीएलए (BLA) की सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भाजपा पर लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले बंगाल को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। वोटर लिस्ट में संशोधन का जिक्र करते हुए उन्होंने तंज कसा, “डेढ़ करोड़ नाम हटाना किसी ‘खोकाबु’ (बच्चे) की जिद जैसा है। यह आम लोगों के मताधिकार को छीनने की कोशिश है।”
मुख्यमंत्री ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग गृह मंत्री के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों को राजनीतिक हथियार के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा है। ममता बनर्जी ने फील्ड अधिकारियों (BLO) का समर्थन करते हुए कहा कि तकनीकी बदलावों के नाम पर उन पर बेवजह दबाव डाला जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से संविधान के दायरे में रहकर काम करने की अपील की और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने का संकल्प दोहराया।