पानी में मिली रामचक के किसान की लाश, परिजनों ने की उच्च स्तरीय जांच की मांग

पश्चिम बंगाल के घाटल थाना अंतर्गत निज मनशुका इलाके में एक पुलिया (कलवर्ट) के नीचे से किसान का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने पानी में एक अज्ञात शव तैरता देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसकी पहचान घाटल के रामचक निवासी नारायण हाजरा के रूप में की।

नारायण हाजरा पेशे से किसान थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मौत के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में डर का माहौल है। वहीं, मृतक के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है और उन्होंने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों का पता लगाने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *