काशी की अवैध तस्करी पर योगी का हंटर! हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब NDPS में नपेंगे अपराधी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी के खिलाफ निर्णायक युद्ध छेड़ दिया है। लखनऊ में एक संबोधन के दौरान उन्होंने माफियाओं को अंतिम चेतावनी देते हुए कहा कि अपराधियों की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलना तय है। उन्होंने कड़े लहजे में कहा, “जब कार्रवाई होगी, तो कोई भी विक्टिम कार्ड न खेले।”
इस मामले में अब तक 79 केस दर्ज किए जा चुके हैं और 225 आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से 78 को सलाखों के पीछे भेजा जा चुका है। 134 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई जारी है। सीएम योगी ने संकेत दिया कि इस काली कमाई के पीछे समाजवादी पार्टी से जुड़े बड़े चेहरों का हाथ हो सकता है।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के बाद अब इस पूरे मामले की सुनवाई एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत होगी, जिसे योगी सरकार अपनी बड़ी जीत मान रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रदेश की युवा पीढ़ी को नशे की लत में धकेलने वालों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति जारी रहेगी।