टाई बांधने का झंझट खत्म! वायरल हुए इस १२ सेकंड के ‘निंजा’ ट्रिक ने इंटरनेट पर मचाई खलबली।

ऑफिस हो या पार्टी, टाई बांधना कई लोगों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल एक छोटे से वीडियो ने इस मुश्किल काम को चुटकियों का खेल बना दिया है। मात्र १२ सेकंड की इस क्लिप ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि काश यह ट्रिक हमें पहले पता होती!
एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर @TodayiLearned द्वारा साझा किए गए इस वीडियो में टाई बांधने का एक ऐसा स्मार्ट और तेज तरीका दिखाया गया है, जिसे ‘निनजा तकनीक’ कहा जा रहा है। आमतौर पर जिस काम में २-३ मिनट लगते हैं, वह अब मात्र १० सेकंड में संभव है।
कैसे काम करता है यह हैक? वीडियो के अनुसार, आपको बस टाई के चौड़े हिस्से को अपनी बाईं हथेली पर रखना है और उसे तीन बार लपेटना है। इसके बाद, बीच वाले हिस्से को ऊपर की ओर खींचते ही एक परफेक्ट गांठ (knot) बनकर तैयार हो जाती है।
इंटरनेट यूजर्स इस हैक को देखकर काफी रोमांचित हैं। एक यूजर ने लिखा, “मुझे लगता था कि यह सबसे कठिन काम है, पर यह तो बच्चों का खेल निकला।” वहीं दूसरे यूजर ने इसे ‘लाइफ सेविंग हैक’ करार दिया है। अगर आप भी सुबह की भागदौड़ में समय बचाना चाहते हैं, तो यह वीडियो आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।