अपनों को खोने के बाद अब रिपोर्ट के लिए न हों परेशान, पुलिस के इस डिजिटल पोर्टल से तुरंत मिलेगी जानकारी

पश्चिम बंगाल और कोलकाता पुलिस ने आम जनता को बड़ी राहत देते हुए ‘ऑनलाइन पोस्टमार्टम पोर्टल’ की शुरुआत की है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के लिए मुर्दाघरों या पुलिस थानों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। आधिकारिक वेबसाइट wbpmr.kolkatapolice.org के माध्यम से पीड़ित परिवार अब आसानी से रिपोर्ट प्राप्त कर सकेंगे।

इस पोर्टल का उपयोग करने के लिए वेबसाइट पर जाकर अपना मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। मोबाइल पर आए ओटीपी (OTP) को वेरीफाई करने के बाद, जिले के मोर्चरी का नाम, पीएम नंबर और तारीख दर्ज करते ही रिपोर्ट स्क्रीन पर आ जाएगी। इसे तुरंत डाउनलोड भी किया जा सकता है।

पुलिस का कहना है कि इस डिजिटल कदम से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि प्रक्रिया में पारदर्शिता भी आएगी। नागरिक सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए यह एक क्रांतिकारी बदलाव माना जा रहा है। अब मृतक के परिजन बिना किसी परेशानी के कानूनी प्रक्रियाओं को तेजी से पूरा कर सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *