“तब पाकिस्तान था ही नहीं!” निजामुद्दीन औलिया पर विवादित बयान देकर सोशल मीडिया पर छाईं पौशाली

मशहूर बंगाली लोक गायिका पौशाली बनर्जी अपनी एक ऐतिहासिक गलती के कारण सोशल मीडिया पर भारी ट्रोलिंग का सामना कर रही हैं। एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान सूफी संत हजरत निजामुद्दीन औलिया का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा कर दिया कि वे बचपन में अपनी मां के साथ ‘पूर्वी पाकिस्तान’ से दिल्ली आए थे। इस बयान ने इंटरनेट पर बवाल मचा दिया है।

इतिहास के अनुसार, निजामुद्दीन औलिया का जन्म 1238 ईस्वी में उत्तर प्रदेश के बदायूं में हुआ था। उस दौर में ‘पाकिस्तान’ नाम के किसी देश का अस्तित्व ही नहीं था। पौशाली ने गाने से पहले खुद दर्शकों से कहा था कि आज के दौर में गूगल से जानकारी लेना आसान है, लेकिन अपनी ही बात पर वे खरी नहीं उतरीं। नेटिजन्स उन्हें इतिहास पढ़ने की सलाह दे रहे हैं।

हालांकि, उनके कुछ प्रशंसकों का मानना है कि यह केवल जुबान फिसलने जैसा मामला है और इसके लिए उनकी गायकी पर सवाल उठाना गलत है। इससे पहले सिंगर जोजो के साथ विवाद को लेकर भी पौशाली चर्चा में रही थीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *