टाटा का बड़ा धमाका! लॉन्च हुई नई ‘टाटा सिएरा 2025’, इसके फीचर्स उड़ा देंगे होश

टाटा मोटर्स ने साल के अंत में अपने सबसे प्रतीक्षित मॉडल ‘टाटा सिएरा 2025’ को भारतीय बाजार में उतार दिया है। यह नई एसयूवी अब पहले से कहीं अधिक आधुनिक, आकर्षक और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन के साथ पेश की गई है। इसके फ्रंट में बड़ी एलईडी लाइट बार, फ्लश डोर हैंडल और मस्कुलर बॉडी लाइन इसे एक प्रीमियम और दमदार लुक देते हैं।

कैबिन की बात करें तो सिएरा 2025 में नई ‘थ्री-स्क्रीन थिएटर प्रो’ सेटअप दी गई है, जो सफर के अनुभव को शानदार बनाती है। इसके अलावा जेबीएल साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग, 360 डिग्री कैमरा और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे लग्जरी फीचर्स इसमें शामिल हैं। कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी के साथ इसका इंटीरियर बेहद आरामदायक और स्पेशियस है।

नई टाटा सिएरा पेट्रोल और डीजल दोनों विकल्पों में उपलब्ध है, जिसमें कुल 6 अलग-अलग पावरट्रेन विकल्प मिलते हैं। यह 6 खूबसूरत रंगों में बाजार में आई है। भारतीय बाजार में टाटा सिएरा की शुरुआती कीमत 11.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जो इसे अपनी कैटेगरी में एक जबरदस्त विकल्प बनाती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *