अंतरिक्ष में ISRO का ‘बाहुबली’ प्रहार! दुनिया का सबसे बड़ा इंटरनेट सैटेलाइट सफलतापूर्वक लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने बुधवार सुबह ८:५५ बजे अपने सबसे शक्तिशाली रॉकेट LVM3 की मदद से अमेरिकी कंपनी AST स्पेसमोबाइल के ‘ब्लूबर्ड ब्लॉक-2’ उपग्रह को सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह मिशन भारत की कमर्शियल लॉन्चिंग क्षमता के लिए एक मील का पत्थर साबित हुआ है।

लगभग ६,५०० किलोग्राम वजनी यह उपग्रह अब तक का सबसे भारी पेलोड है जिसे भारतीय रॉकेट द्वारा अंतरिक्ष में भेजा गया है। इस सैटेलाइट की खासियत यह है कि यह बिना किसी टावर के, सीधे अंतरिक्ष से साधारण स्मार्टफोन पर हाई-स्पीड 4G और 5G इंटरनेट सेवा प्रदान करेगा। दुर्गम क्षेत्रों और समुद्र के बीच भी अब १२० Mbps तक की इंटरनेट स्पीड मिल सकेगी।

LVM3-M6 मिशन की सफलता ने वैश्विक बाजार में इसरो की साख को और मजबूत किया है। यह रॉकेट भविष्य में भारत के ‘गगनयान’ मिशन का भी हिस्सा बनेगा। इस लॉन्चिंग के साथ ही भारत ने अंतरिक्ष-आधारित सेलुलर ब्रॉडबैंड नेटवर्क की दिशा में दुनिया को अपनी ताकत दिखाई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *