“राहुल भैया इंसाफ दिलाएंगे!” १० जनपथ पर सोनिया-राहुल से मिली उन्नाव पीड़िता, सुरक्षा की लगाई गुहार

उन्नाव गैंगरेप मामले के दोषी कुलदीप सिंह सेंगर को मिली जमानत के बाद पैदा हुए खौफ के बीच, बुधवार को पीड़िता और उसके परिवार ने दिल्ली में राहुल गांधी और सोनिया गांधी से मुलाकात की। १० जनपथ पर हुई इस भावुक मुलाकात में पीड़िता ने अपनी आपबीती सुनाई और सुरक्षा की मांग की। राहुल गांधी ने परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कानूनी लड़ाई में वे उनके साथ खड़े हैं।

राहुल गांधी से की तीन बड़ी मांगें मुलाकात के दौरान पीड़िता के परिवार ने राहुल गांधी के सामने अपनी तीन प्रमुख समस्याएं रखीं:

  • कानूनी मदद: सुप्रीम कोर्ट में सेंगर की जमानत को चुनौती देने के लिए एक कद्दावर वकील की नियुक्ति।
  • सुरक्षा और पलायन: यूपी में जान का खतरा बताते हुए किसी कांग्रेस शासित राज्य में बसने में मदद।
  • रोजगार: पीड़िता के पति के लिए एक बेहतर नौकरी की व्यवस्था।

राहुल गांधी ने तुरंत आश्वासन दिया कि वे एक विश्वसनीय वकील नियुक्त करेंगे और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाएंगे।

पीएम मोदी से नहीं मिला समय, राहुल ने खुद फोन कर बुलाया पीड़िता ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने का समय मांगा था, लेकिन अब तक कोई जवाब नहीं मिला। दूसरी ओर, राहुल गांधी ने खुद फोन कर उन्हें मिलने के लिए आमंत्रित किया। पीड़िता ने कहा, “हमें सिर्फ न्याय चाहिए और राहुल भैया ने वादा किया है कि वे हमें अकेला नहीं छोड़ेंगे।”

सोशल मीडिया पर राहुल का प्रहार राहुल गांधी ने ‘X’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए इंडिया गेट पर पीड़िता के साथ हुई पुलिसिया बदसलूकी पर नाराजगी जताई। उन्होंने लिखा, “बलात्कार के दोषियों को जमानत मिल रही है और पीड़ितों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार किया जा रहा है। हम केवल एक मृत अर्थव्यवस्था नहीं, बल्कि एक मृत समाज बनते जा रहे हैं। लोकतंत्र में विरोध की आवाज को दबाना अपराध है।”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *