अब विमान किराए में मिलेगी राहत? शंख एयर के बाद इन दो एयरलाइंस को मिला सरकारी NOC

भारतीय विमानन क्षेत्र (Aviation Sector) में इंडिগো और एयर इंडिया के वर्चस्व को चुनौती देने के लिए केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बुधवार को दो नई एयरलाइंस—’अल हिंद एयर’ (Al Hind Air) और ‘फ्लाई एक्सप्रेस’ (Fly Express)—को ‘अनापत्ति प्रमाण पत्र’ (NOC) जारी कर दिया है। सब कुछ ठीक रहा तो अगले साल से ये कंपनियां अपनी सेवाएं शुरू कर देंगी।
क्यों जरूरी है नई एयरलाइंस? मौजूदा समय में घरेलू विमानन बाजार के ६५% से अधिक हिस्से पर अकेले इंडिगो का कब्जा है। एयर इंडिया समूह को मिला दें तो यह आंकड़ा ९०% तक पहुंच जाता है। बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने और यात्रियों को बेहतर विकल्प देने के लिए मंत्रालय ने केरल के अलहिंद ग्रुप और उत्तर प्रदेश की ‘शंख एयर’ जैसी नई कंपनियों को हरी झंडी दिखाई है। नागरिक उड्डयन मंत्री के. राममोहन नायडू ने पुष्टि की है कि इन नई कंपनियों के आने से हवाई किराए में स्थिरता और क्षेत्रीय कनेक्टिविटी (UDAN) में सुधार होगा।