हर सेकंड 3 प्लेट! लगातार 10वें साल भारत का ‘फूड किंग’ बना बिरयानी, स्विगी ने जारी किए आंकड़े

भारतीयों का बिरयानी के प्रति लगाव समय के साथ और भी गहरा होता जा रहा है। स्विगी की 2025 की रिपोर्ट के अनुसार, बिरयानी लगातार 10वें साल भारत का सबसे पसंदीदा व्यंजन बना हुआ है। इस साल स्विगी पर कुल 93 मिलियन बिरयानी ऑर्डर किए गए, जिसका मतलब है कि देश में हर सेकंड 3.25 और हर मिनट लगभग 194 बिरयानी के ऑर्डर दिए जा रहे हैं।

विभिन्न प्रकार की बिरयानी में ‘चिकन बिरयानी’ का दबदबा सबसे ज्यादा रहा। अकेले चिकन बिरयानी के ही 57.7 मिलियन ऑर्डर मिले, जो मटन बिरयानी से काफी अधिक हैं। स्विगी के अनुसार, डिनर हो या कोई पार्टी, बिरयानी का कोई विकल्प नहीं है।

इस साल की सफलता के पीछे डिलीवरी पार्टनर्स की मेहनत भी काबिले तारीफ है। बेंगलुरु के मोहम्मद राजिक ने साल भर में 11,718 ऑर्डर डिलीवर किए, जबकि चेन्नई की पुंगोदी महिला डिलीवरी पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं, जिन्होंने 8,169 ऑर्डर पहुँचाए। लोकप्रियता के मामले में बिरयानी के बाद दूसरे स्थान पर बर्गर (44.2 मिलियन) और तीसरे पर पिज्जा (40.1 मिलियन) रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *