‘अखाद्य और कच्चा!’ तस्लीमा नसरीन ने वेब सीरीज ‘कर्मा कोरमा’ की उड़ाई धज्जियां

बांग्लादेश के मौजूदा हालात पर लगातार अपनी राय रखने वाली मशहूर लेखिका तस्लीमा नसरीन इस बार ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘होइचोई’ की नई सीरीज ‘कर्मा कोरमा’ को लेकर चर्चा में हैं। लेखिका ने सोशल मीडिया पर इस वेब सीरीज की जमकर आलोचना की है और इसे पूरी तरह से ‘बकवास’ करार दिया है।
ऋत्विक चक्रवर्ती से थीं उम्मीदें तस्लीमा ने बताया कि उन्होंने अपने पसंदीदा अभिनेता ऋत्विक चक्रवर्ती के कारण यह सीरीज देखना शुरू किया था। लेकिन पहला एपिसोड देखने के बाद ही वे काफी निराश हुईं। उन्होंने सवाल उठाया कि ऋत्विक जैसे मंझे हुए कलाकार ने इतनी घटिया और बेतुकी कहानी के लिए हां कैसे कह दी।
निर्देशक पर तीखा हमला सीरीज के नाम पर कटाक्ष करते हुए लेखिका ने लिखा, “निर्देशक प्रतिम डी गुप्ता ने हमें कोरमा, बिरयानी और रेज़ाला खिलाने की कोशिश की, लेकिन सब ‘अखाद्य’ (खाने लायक नहीं) निकला। तेल के साथ मसाला नहीं मिला और मांस भी कच्चा रह गया। सब कुछ बहुत ही अपरिपक्व (Raw) है।” उन्होंने सलाह दी कि बांग्ला संस्कृति को बेहतर बनाने के लिए निर्देशकों को अपनी कला में और अधिक परिपक्वता लानी चाहिए।
ऋताभरी और सोहिनी की जोड़ी बता दें कि इस सीरीज में ऋताभरी चक्रवर्ती और सोहिनी सरकार मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह बदले और विरोध की कहानी है, जो तस्लीमा नसरीन के गले नहीं उतरी। उनके इस पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।