‘मुझे लगा मेरी जरूरत खत्म हो गई…’ शाह से मुलाकात के बाद छलका दिलीप घोष का दर्द
January 1, 2026

बंगाल बीजेपी के कद्दावर नेता दिलीप घोष एक बार फिर चर्चा में हैं। ८ महीने तक पार्टी की मुख्यधारा से दूर रहने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उनसे अकेले में मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद दिलीप घोष ने साफ कर दिया है कि वे फिर से मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं।
दिलीप घोष ने कहा, “शाह जी ने मुझसे कहा कि फिर से काम पर लग जाओ। मैंने भी कह दिया कि मैं तो तैयार हूं, बस काम मिलना चाहिए।” उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे आगामी चुनाव में अपनी पसंदीदा खड़गपुर सीट से ही लड़ना चाहते हैं। उन्होंने माना कि बीच में उन्हें किनारे करने की कोशिश हुई थी, लेकिन अब पार्टी को उनकी अहमियत समझ आ गई है।