नए साल 2026 में शनि-राहु का खेल, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा यह साल?

साल 2025 बीत चुका है और अब सबकी नजरें 2026 पर टिकी हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 2026 में ग्रहों की स्थिति बड़े बदलाव के संकेत दे रही है। जून 2026 में बृहस्पति (गुरु) मिथुन छोड़कर अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे, वहीं अक्टूबर में वे सिंह राशि में चले जाएंगे। शनि देव पूरे साल मीन राशि में रहेंगे और राहु कुंभ राशि में विराजमान रहेंगे।
मेष: करियर में प्रगति और नेतृत्व के नए अवसर मिलेंगे। यह वर्ष आपके आत्मविश्वास को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।
वृष: भविष्य की योजनाओं के लिए यह साल शानदार है। मानसिक स्पष्टता रहेगी और आप खुद को स्थापित करने में सफल होंगे।
मिथुन: नए अवसरों और चुनौतियों का मिश्रण रहेगा। ग्रहों की स्थिति आपको सही निर्णय लेने में मदद करेगी।
कर्क: 2026 आपके लिए अत्यंत भाग्यशाली है। करियर और व्यापार में जबरदस्त लाभ होगा, लेकिन सेहत (बदन दर्द) का ध्यान रखें।
सिंह: सूर्य की इस राशि के लिए सफलता के द्वार खुलेंगे। शनि की ढैय्या के बावजूद आप बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।
कन्या: पदोन्नति और नई नौकरी के योग हैं। जून के बाद निवेश से लाभ और पैतृक संपत्ति से धन मिलने की संभावना है। तुला: आय में वृद्धि होगी। करियर में नई ऊंचाइयों को छुएंगे, हालांकि संपत्ति के लेन-देन में सावधानी बरतें।
वृश्चिक: राहु-बृहस्पति के प्रभाव से अचानक धन लाभ होगा। रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। जून से अक्टूबर का समय करियर के लिए मील का पत्थर साबित होगा।
धनु: साल की शुरुआत संघर्षपूर्ण हो सकती है, लेकिन फरवरी के बाद स्थितियां सुधरेंगी और अंततः सफलता मिलेगी। मकर: मिश्रित परिणाम वाला साल। जून के बाद प्रमोशन और व्यापार में मुनाफे के प्रबल योग हैं। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
कुंभ: व्यापार में लाभ और आय के नए स्रोत बनेंगे। जून के बाद खर्चों पर लगाम लगाना जरूरी है। वैवाहिक जीवन में अक्टूबर के बाद स्थिरता आएगी।
मीन: पुराने निवेश से लाभ होगा। नौकरी में वेतन वृद्धि और पदोन्नति की पूरी संभावना है। व्यापारिक जोखिम लेने से बचें।