भारतीय सीमा में पाकिस्तानी ड्रोन की घुसपैठ से सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
January 2, 2026

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा पार कर एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया। खदी कारमदा इलाके में करीब पांच मिनट तक मंडराने के बाद यह ड्रोन विस्फोटक, कारतूस और दवाइयां गिराकर वापस भाग गया। इस घटना के तुरंत बाद भारतीय सेना और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।
सुरक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि बर्फबारी की आड़ में आतंकवादियों तक हथियार पहुंचाने के लिए पाकिस्तान इस तकनीक का इस्तेमाल कर रहा है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद यह पहली बड़ी उकसावे वाली कार्रवाई मानी जा रही है। किसी भी संभावित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करने के लिए किश्तवाड़ और आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को बेहद कड़ा कर दिया गया है।