भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ अहम समझौता नए साल पर साझा की परमाणु केंद्रों की गोपनीय जानकारी
January 2, 2026

भारत और पाकिस्तान ने अपनी परमाणु सुविधाओं की सूची साझा करने की दशकों पुरानी परंपरा को इस साल भी निभाया है। 1988 के समझौते के तहत दोनों देशों ने गुरुवार को एक-दूसरे को परमाणु प्रतिष्ठानों की विस्तृत जानकारी सौंपी। यह प्रक्रिया 1992 से लगातार 34 वर्षों से बिना किसी बाधा के जारी है।
इस द्विपक्षीय संधि का उद्देश्य किसी भी संघर्ष की स्थिति में एक-दूसरे के परमाणु केंद्रों पर हमला करने से बचना है। विदेश मंत्रालय ने पुष्टि की है कि इस्लामाबाद और दिल्ली ने राजनयिक माध्यमों से इन सूचियों का आदान-प्रदान किया है। इसमें अनुसंधान केंद्र और यूरेनियम संवर्धन सुविधाओं जैसे महत्वपूर्ण स्थानों की सटीक जानकारी शामिल है।