गलती से च्युइंगम निगल ली तो क्या सच में सात साल तक पेट में चिपकी रहेगी जानिए हकीकत
January 2, 2026

च्युइंगम चबाना एक आम आदत है, लेकिन इसे निगलना सेहत के लिए जोखिम भरा हो सकता है। हमारा पाचन तंत्र च्युइंगम को पूरी तरह पचाने में सक्षम नहीं होता है, क्योंकि यह सब्जियों के फाइबर की तरह अघुलनशील होती है। हालांकि ज्यादातर मामलों में यह मल के जरिए शरीर से बाहर निकल जाती है, लेकिन बार-बार ऐसा होने पर यह आंतों के मार्ग में गंभीर रुकावट पैदा कर सकती है।
पेट में सालों तक च्युइंगम रहने की बात महज एक मिथक है, लेकिन इसके चिपचिपे स्वभाव के कारण यह आंतों में चिपक सकती है। इससे जी मिचलाना, उल्टी और पेट में मरोड़ जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। यदि गलती से निगली गई च्युइंगम शरीर से बाहर नहीं निकलती है, तो यह स्वास्थ्य के लिए घातक साबित हो सकती है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि ऐसी स्थिति में तुरंत डॉक्टरी परामर्श लेना अनिवार्य है।