हवस का शिकार बनी मां का खौफनाक इंतकाम नशेड़ी बेटे की घिनौनी करतूत का हुआ खूनी अंत

हवस का शिकार बनी मां का खौफनाक इंतकाम नशेड़ी बेटे की घिनौनी करतूत का हुआ खूनी अंत

उत्तर प्रदेश के बिजनौर स्थित श्यामीवाला गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 56 वर्षीय मां ने अपने ही 32 वर्षीय बेटे अशोक की दरांती से काटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि अशोक शराब का आदी था और अक्सर अपनी सगी मां के साथ दुष्कर्म करता था। घटना वाली रात भी उसने नशे में अपनी मां के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की, जिससे तंग आकर मां ने आत्मरक्षा में उस पर जानलेवा हमला कर दिया।

वारदात के बाद आरोपी महिला ने लुटेरों की झूठी कहानी गढ़ी, लेकिन पुलिस की सख्ती के आगे वह टूट गई और अपना जुर्म कबूल कर लिया। महिला ने बताया कि सामाजिक बदनामी के डर से वह अब तक चुप थी, लेकिन उस रात उसका सब्र जवाब दे गया। पुलिस ने खून से सने कपड़े और हत्या में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव वाजपेयी के अनुसार, मां को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *