भोजन की थाली के चारों ओर जल छिड़कने की परंपरा के पीछे छिपा है यह गहरा राज
January 2, 2026

हिंदू धर्म में भोजन शुरू करने से पहले थाली के चारों ओर जल छिड़कने की परंपरा सदियों पुरानी है, जिसे उत्तर भारत में ‘आचमन’ और दक्षिण में ‘परिषेचनम’ कहा जाता है। धार्मिक दृष्टि से यह अन्न की देवी मां अन्नपूर्णा के प्रति सम्मान प्रकट करने का एक तरीका है। माना जाता है कि ऐसा करने से मां प्रसन्न होती हैं और घर में कभी धन-धान्य की कमी नहीं होती।
इस परंपरा का वैज्ञानिक आधार भी उतना ही ठोस है। पुराने समय में जब लोग जमीन पर बैठकर भोजन करते थे, तब थाली के चारों ओर जल छिड़कने से धूल के कण नीचे बैठ जाते थे। साथ ही, पानी की यह घेराबंदी चींटियों और अन्य छोटे कीड़ों को भोजन तक पहुंचने से रोकती थी। यह प्राचीन अभ्यास स्वच्छता और श्रद्धा का एक अद्भुत संगम है।