मुंबई में डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसा हमलावर, छात्रा का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

मुंबई में डिलीवरी बॉय बनकर घर में घुसा हमलावर, छात्रा का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश

मुंबई के अंधेरी इलाके में डिलीवरी बॉय बनकर आए एक बदमाश ने एमएससी की छात्रा पर जानलेवा हमला कर सनसनी फैला दी। मरोल स्थित घर में छात्रा को अकेला पाकर आरोपी ने फर्जी आईडी दिखाकर प्रवेश किया और चाकू की नोक पर नकदी लूट ली। विरोध करने पर आरोपी ने छात्रा का गला दबाकर उसे जान से मारने का प्रयास किया, जिससे वह बेहोश हो गई। शोर सुनकर पड़ोसियों के आने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

घायल छात्रा को इलाज के लिए सेवन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसकी हालत स्थिर है। पुलिस के अनुसार, आरोपी ने पहचान छिपाने के लिए चेहरे को पेपर फोल्डर से ढक रखा था। एमआईडीसी पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *