IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे रिचर्ड ग्लीसन का SA20 में ऐतिहासिक धमाका और जोबर्ग की सुपर ओवर जीत

IPL ऑक्शन में अनसोल्ड रहे रिचर्ड ग्लीसन का SA20 में ऐतिहासिक धमाका और जोबर्ग की सुपर ओवर जीत

साउथ अफ्रीका टी20 लीग के इतिहास में पहली बार किसी मुकाबले का फैसला सुपर ओवर के जरिए हुआ। जोहानिसबर्ग में खेले गए इस रोमांचक मैच में जोबर्ग सुपर किंग्स ने डरबन सुपर जायंट्स को मात देकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। जोबर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डुप्लेसी और शुभम रंजने की पारियों के दम पर 205 रनों का विशाल स्कोर बनाया। लक्ष्य का पीछा करते हुए डरबन की टीम भी निर्धारित ओवरों में 205 रन ही बना सकी और मैच टाई हो गया।

सुपार ओवर में जोबर्ग की जीत के सूत्रधार बने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड ग्लीसन, जिन्हें हाल ही में आईपीएल नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। ग्लीसन ने सुपर ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए महज 5 रन दिए और एक विकेट झटका। इसके बाद जोबर्ग को जीत के लिए 6 रनों की जरूरत थी, जिसे डोनोवन फरेरा ने महज तीन गेंदों में हासिल कर लिया। ग्लीसन ने मुख्य मैच में भी तीन महत्वपूर्ण विकेट चटकाए थे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *