माता पार्वती का भयंकर श्राप और समुद्र का पानी हो गया खारा जानें पौराणिक रहस्य

माता पार्वती का भयंकर श्राप और समुद्र का पानी हो गया खारा जानें पौराणिक रहस्य

शिव पुराण की एक कथा के अनुसार देवी पार्वती भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए समुद्र तट पर कठिन तपस्या कर रही थीं। माता के तेज को देखकर समुद्र देव उन पर मोहित हो गए और उनके सामने विवाह का प्रस्ताव रखा। जब माता पार्वती ने महादेव के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया, तो अहंकार में डूबे समुद्र देव ने शिवजी का अपमान करना शुरू कर दिया।

समुद्र देव ने खुद को सर्वगुण संपन्न बताते हुए महादेव को वैरागी और भस्मधारी कहकर छोटा दिखाया। अपने आराध्य का अपमान माता पार्वती सहन नहीं कर सकीं और उन्होंने क्रोध में आकर समुद्र को श्राप दे दिया। उन्होंने कहा कि जिस मीठे जल पर तुम्हें इतना गर्व है, वह आज से खारा हो जाएगा और कोई भी मनुष्य इसे पी नहीं सकेगा। इसी श्राप के कारण समुद्र का जल खारा हो गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *