पुराना होने वाला है आपका आईफोन? एप्पल की विंटेज लिस्ट में बड़ा बदलाव

एप्पल ने अपनी ‘विंटेज’ प्रोडक्ट्स की लिस्ट को अपडेट करते हुए इसमें आईफोन 11 प्रो और एप्पल वॉच सीरीज 5 जैसे लोकप्रिय डिवाइसेज को शामिल किया है। इस लिस्ट में उन प्रोडक्ट्स को रखा जाता है जिन्हें बेचना बंद किए हुए 5 साल से अधिक समय हो गया है। हालांकि आईफोन 11 प्रो अभी भी लेटेस्ट iOS 26 पर काम कर रहा है, लेकिन विंटेज कैटेगरी में आने से अब इसकी आधिकारिक रिपेयरिंग मुश्किल हो सकती है।
विंटेज लिस्ट का सीधा असर डिवाइस की सर्विसिंग पर पड़ता है। एप्पल के अनुसार, इन डिवाइसेज की मरम्मत एप्पल स्टोर या अधिकृत सर्विस सेंटर पर तभी होगी, जब स्पेयर पार्ट्स उपलब्ध होंगे। यदि पार्ट्स खत्म हो जाते हैं, तो कंपनी मदद नहीं कर पाएगी। वहीं, जब किसी प्रोडक्ट को बंद हुए 7 साल बीत जाते हैं, तो उसे ‘ऑब्सोलीट’ (Obsolete) मान लिया जाता है, जिसके बाद कंपनी पूरी तरह से उसका हार्डवेयर सपोर्ट बंद कर देती है।