बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में महाराष्ट्र ने रचा इतिहास पालघर की पहाड़ियों में पहली माउंटेन टनल का सफल ब्रेकथ्रू
January 2, 2026

मुंबई-अहमदाबाद हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर के तहत पालघर में महाराष्ट्र की पहली माउंटेन टनल का ऐतिहासिक ब्रेकथ्रू हुआ। विरार और बोईसर के बीच स्थित यह १.५ किलोमीटर लंबी सुरंग आधुनिक ड्रिल एंड ब्लास्ट तकनीक से १८ महीने में तैयार की गई है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस मौके पर कहा कि पिछली सरकार के कारण प्रोजेक्ट में ढाई साल की देरी हुई, लेकिन अब निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है।
५०८ किमी लंबे इस कॉरिडोर में कुल ८ माउंटेन टनल हैं, जिनमें से ७ महाराष्ट्र में स्थित हैं। इस परियोजना से करीब १ लाख लोगों को रोजगार मिला है और यह सड़क परिवहन की तुलना में ९५% कार्बन उत्सर्जन कम करेगी। ३५० किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए तैयार इस ट्रैक पर शोर कम करने के लिए विशेष बैरियर लगाए गए हैं।