ताइवानी एफ 16 ने चीनी जेट को किया लॉक ड्रैगन की घेराबंदी के बीच युद्ध की आहट

ताइवानी एफ 16 ने चीनी जेट को किया लॉक ड्रैगन की घेराबंदी के बीच युद्ध की आहट

ताइवान जलडमरूमध्य में चीन के आक्रामक सैन्य अभ्यास ने वैश्विक तनाव बढ़ा दिया है। अमेरिका ने दो टूक कहा है कि चीन की ये गतिविधियां क्षेत्र की शांति को भंग कर रही हैं और वह यथास्थिति बदलने के किसी भी प्रयास का विरोध करेगा। इसी बीच ताइवान ने एक वीडियो जारी कर हड़कंप मचा दिया है, जिसमें उसका एफ 16 लड़ाकू विमान चीनी जे १६ जेट को सफलतापूर्वक ट्रैक और लॉक करता नजर आ रहा है। यह तकनीक चीन के लिए सीधी चेतावनी मानी जा रही है।

चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के विलय को समय की मांग बताया है, जिसे ताइवान ने उकसाने वाला कदम करार दिया। अमेरिका ने हाल ही में ताइवान के लिए अरबों डॉलर के हथियार पैकेज को मंजूरी दी है, जिससे बीजिंग बुरी तरह तिलमिलाया हुआ है। हालांकि डोनाल्ड ट्रंप ने इसे चीन का पुराना पैंतरा बताया है, लेकिन ताइवान की वायुसेना ने अपनी तकनीक से यह साफ कर दिया है कि वह संख्या में कम होने के बावजूद चीन को करारा जवाब देने में सक्षम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *