शहबाज सरकार की बढ़ी मुश्किलें पाकिस्तान में 8 फरवरी को चक्का जाम और ब्लैक डे का बड़ा ऐलान

शहबाज सरकार की बढ़ी मुश्किलें पाकिस्तान में 8 फरवरी को चक्का जाम और ब्लैक डे का बड़ा ऐलान

पाकिस्तान में विपक्षी गठबंधन तहरीक तहफुज आईन-ए-पाकिस्तान (टीटीएपी) ने शहबाज सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। 8 फरवरी 2026 को पूरे देश में चक्का जाम और शटर डाउन हड़ताल बुलाई गई है। विपक्ष 2024 के चुनाव में हुई कथित धांधली की दूसरी बरसी पर इसे ‘ब्लैक डे’ के रूप में मनाएगा, जिसका विरोध प्रदर्शन लंदन सहित अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी किया जाएगा।

पीटीआई और अन्य विपक्षी दलों ने मांग की है कि देश में स्वतंत्र चुनाव कराए जाएं और मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति निष्पक्ष हो। सम्मेलन के दौरान पूर्व पीएम इमरान खान, बुशरा बीबी और अन्य राजनीतिक कैदियों की रिहाई की पुरजोर मांग की गई। विपक्ष का आरोप है कि मौजूदा सरकार की विफलताओं और राजनीतिक अस्थिरता ने देश को गहरे आर्थिक संकट में धकेल दिया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *