सौ साल बाद लौट रहे भगवान बुद्ध के अवशेष दिल्ली में सजेगी पिपरहवा की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

सौ साल बाद लौट रहे भगवान बुद्ध के अवशेष दिल्ली में सजेगी पिपरहवा की भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को दिल्ली के राय पिथौरा कल्चरल कॉम्प्लेक्स में पवित्र पिपरहवा अवशेषों की भव्य प्रदर्शनी ‘द लाइट एंड द लोटस’ का उद्घाटन करेंगे। एक सदी से अधिक समय बाद भारत वापस लाए गए इन अवशेषों को इतिहास और संस्कृति प्रेमियों के लिए एक बड़ा अवसर माना जा रहा है। इसमें राष्ट्रीय संग्रहालय और भारतीय संग्रहालय, कोलकाता के संग्रह से बुद्ध के जीवन से जुड़ी दुर्लभ पुरातात्विक वस्तुएं प्रदर्शित की जाएंगी।

यह प्रदर्शनी भगवान बुद्ध की शिक्षाओं और भारत की सभ्यतागत जड़ों को युवाओं से जोड़ने का एक प्रयास है। प्रदर्शनी में सांची स्तूप के मॉडल के साथ-साथ डिजिटल रिकंस्ट्रक्शन और मल्टीमीडिया डिस्प्ले का उपयोग किया गया है, जो बुद्ध की यात्रा को जीवंत बनाएंगे। पीएम मोदी ने इस आयोजन को भारत की सांस्कृतिक विरासत को वैश्विक स्तर पर लोकप्रिय बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *