ईरान के गृहयुद्ध में ट्रंप की एंट्री पर खमेनेई की दो टूक और तबाही की खुली चेतावनी

ईरान के गृहयुद्ध में ट्रंप की एंट्री पर खमेनेई की दो टूक और तबाही की खुली चेतावनी

ईरान में जारी हिंसक प्रदर्शनों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और सुप्रीम लीडर अली खमेनेई के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि यदि ईरान सरकार ने प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाई या उनका दमन किया, तो अमेरिका मूकदर्शक नहीं रहेगा। इसके जवाब में खमेनेई के सलाहकार ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ईरान की सुरक्षा में हस्तक्षेप करने वाले किसी भी हाथ को काट दिया जाएगा। उन्होंने अमेरिका को इराक और अफगानिस्तान के रिकॉर्ड की याद दिलाते हुए इसे ‘रेड लाइन’ करार दिया है।

यह आंदोलन 2022 के बाद ईरान का सबसे बड़ा विद्रोह बनकर उभरा है, जिसमें अब तक सात प्रदर्शनकारियों की जान जा चुकी है। खराब अर्थव्यवस्था और महंगाई से त्रस्त जनता सड़कों पर है और सुरक्षा बलों के साथ तीखी झड़पें जारी हैं। ईरान ने स्पष्ट किया है कि उसकी राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा महज सोशल मीडिया पोस्ट तक सीमित नहीं है और अमेरिकी हस्तक्षेप से पूरे क्षेत्र में अराजकता फैल जाएगी, जिसका अंजाम बेहद कड़वा होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *