“हैप्पी बर्थडे माई हार्ट!” ऋतिक रोशन के ५२वें जन्मदिन पर सबा आजाद ने लुटाया बेशुमार प्यार

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन आज अपना ५२वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर उनकी गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने इंस्टाग्राम पर एक बेहद इमोशनल और रोमांटिक पोस्ट शेयर किया है। सबा ने ऋतिक के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “दुनिया में मुझे तुम्हें खुश देखने से ज्यादा खुशी किसी और चीज से नहीं मिलती। इस साल के सबसे अच्छे दिन पर, मैं तुम्हारे लिए सुकून और रचनात्मकता की कामना करती हूं। हैप्पी बर्थडे माई हार्ट, आई लव यू।”

ऋतिक की बहन सुनैना रोशन ने भी अपने ‘डुग्गु’ के लिए एक प्यारा नोट लिखा, जिसमें उन्होंने ऋतिक को अपनी प्रेरणा बताया। पिता राकेश रोशन ने भी बेटे को जन्मदिन की बधाई देते हुए अपना प्यार जताया।

प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो ऋतिक जल्द ही ‘कृष 4’ (Krrish 4) में नजर आएंगे, जिसे लेकर चर्चा है कि वे खुद निर्देशन की कमान संभाल सकते हैं। इसके अलावा, उन्होंने ‘कांतारा’ फेम होम्बले फिल्म्स के साथ एक बड़े प्रोजेक्ट के लिए हाथ मिलाया है। ५२ की उम्र में भी ऋतिक का यह जोश और नए प्रोजेक्ट्स फैंस के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *