सोने की कीमतों में आया भूकंप! एक हफ्ते में ₹4640 की भारी उछाल, ₹1.40 लाख के पार निकला रेट

भारतीय सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों ने हाहाकार मचा दिया है। साप्ताहिक आधार पर सोने के भाव में ऐतिहासिक बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। पिछले एक हफ्ते के भीतर 24 कैरेट सोना 4,640 रुपये महंगा हो गया है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत में 4,250 रुपये का इजाफा हुआ है। 11 जनवरी 2026 को सोने की कीमतें अपने अब तक के सबसे उच्चतम स्तर के करीब पहुंच गई हैं।

राजधानी दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की चमक बढ़ी है, जहाँ स्पॉट गोल्ड की कीमत 4,479.38 डॉलर प्रति औंस तक पहुँच गई है।

प्रमुख शहरों में आज के भाव:

  • दिल्ली: 24 कैरेट ₹1,40,610 | 22 कैरेट ₹1,28,900
  • मुंबई, चेन्नई और कोलकाता: इन महानगरों में 24 कैरेट सोने का भाव 1,40,460 रुपये और 22 कैरेट का भाव 1,28,750 रुपये प्रति 10 ग्राम है।

बाजार विश्लेषकों का कहना है कि वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता के चलते निवेशक सोने को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं, जिससे मांग और दाम दोनों में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *