इलायची और वेनिला के साथ पकती है कॉफी! कुर्ग के बागानों का वह राज जिससे मिलता है अनोखा स्वाद

भारत के पर्यटन स्थलों की सूची में कर्नाटक का एक पहाड़ी इलाका अपनी खूबसूरती और स्वाद के लिए दुनिया भर में मशहूर है। इसे भारत की ‘कॉफी राजधानी’ (Coffee Capital of India) कहा जाता है। हम बात कर रहे हैं कुर्ग की, जिसे स्थानीय लोग ‘कोडागु’ के नाम से भी जानते हैं।

कॉफी का स्वाद और वैरायटी: कुर्ग की कॉफी अपनी गुणवत्ता के लिए न केवल भारत में बल्कि विदेशों में भी प्रसिद्ध है। यहां मुख्य रूप से तीन प्रकार की कॉफी उगाई जाती है: अरेबिका, रोबस्टा और सबसे महंगी ‘स्पेशियलिटी एस्टेट कॉफी’। हिमालय के ढलानों पर चाय की धूम है, लेकिन जब बात बेहतरीन कॉफी की आती है, तो कुर्ग का कोई मुकाबला नहीं है।

अनोखी खेती का तरीका: कुर्ग की कॉफी के खास स्वाद के पीछे एक दिलचस्प वजह है। यहां के बागानों में केवल कॉफी नहीं उगाई जाती, बल्कि उनके बीच-बीच में इलायची और वेनिला के पौधे भी लगाए जाते हैं। एक ही जमीन पर इन फसलों के साथ होने से कॉफी के दानों में एक अलग तरह की खुशबू और मौलिक स्वाद आ जाता है, जो कुर्ग की कॉफी को दुनिया के बाकी हिस्सों से अलग बनाता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *