अब बिजली बिल आएगा ‘जीरो’! मालदा में पीएम मोदी ने ‘सूर्यघर योजना’ को लेकर किया बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मालदा की रैली में ‘पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ को लेकर एक बड़ा विजन देश और बंगाल के सामने रखा। प्रधानमंत्री ने दावा किया कि इस योजना के माध्यम से आम आदमी की जेब पर बिजली बिल का बोझ पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
पीएम सूर्यघर योजना की ताकत प्रधानमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने के लिए हजारों करोड़ रुपये का बजट रखा है। इस योजना के मुख्य आकर्षण हैं:
- शून्य बिजली बिल: सौर ऊर्जा के जरिए बिजली उत्पादन कर परिवार अपने मासिक बिजली बिल को ‘जीरो’ कर सकते हैं।
- 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली: हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का प्रावधान है।
- अतिरिक्त आय: अपनी जरूरत से ज्यादा पैदा होने वाली बिजली को बेचकर लोग पैसा भी कमा सकते हैं।
ममता सरकार पर मोदी का वार पीएम मोदी ने बंगाल की सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “मैं चाहता हूं कि बंगाल के लाखों परिवारों का बिजली बिल भी जीरो हो जाए, लेकिन टीएमसी सरकार विकास के इन कामों में भी रोड़ा अटका रही है।” उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार की उदासीनता के कारण बंगाल के लोग इस ऐतिहासिक योजना से वंचित रह रहे हैं।
मोदी ने जनता से आह्वान किया कि विकास की राह में आने वाली बाधाओं को हटाने के लिए राज्य में भाजपा की सोच वाली सरकार जरूरी है, ताकि केंद्र की कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ हर घर तक पहुंचे।