बिजली के तारों का झंझट खत्म! अब हवा के जरिए आपके घर पहुंचेगी इलेक्ट्रिसिटी, वैज्ञानिकों का बड़ा कारनामा!

क्या आपने कभी सोचा है कि बिना किसी तार या प्लग के आपका मोबाइल चार्ज हो जाए या घर की लाइटें जल उठें? फिनलैंड के वैज्ञानिकों ने इस कल्पना को हकीकत में बदल दिया है। यूनिवर्सिटी ऑफ हेलसिंकी और यूनिवर्सिटी ऑफ ऊलू के शोधकर्ताओं ने एक ऐसी तकनीक विकसित की है, जिससे हवा के माध्यम से बिजली की आपूर्ति की जा सकती है। इसे ‘वायरलेस इलेक्ट्रिसिटी’ का नाम दिया गया है, जो आने वाले समय में पूरी दुनिया की ऊर्जा प्रणाली को बदल कर रख देगा।

वैज्ञानिकों ने इस शोध में हाई-इंटेंसिटी अल्ट्रासोनिक साउंड वेव्स, लेजर और रेडियो फ्रीक्वेंसी का इस्तेमाल किया है। शोधकर्ताओं के अनुसार, अल्ट्रासोनिक तरंगें हवा के घनत्व को प्रभावित कर एक अदृश्य रास्ता बनाती हैं, जो बिजली के लिए तार की तरह काम करता है। इस अदृश्य चैनल के माध्यम से बिजली की चिंगारियां बिना किसी भौतिक स्पर्श के एक स्थान से दूसरे स्थान तक सुरक्षित रूप से भेजी जा सकती हैं।

इसके अलावा, लेजर तकनीक का उपयोग करके प्रकाश को कम तीव्रता वाली बिजली में बदला जा सकता है, जो बिजली को लंबी दूरी तक ले जाने में सक्षम है। इस तकनीक के आने से भविष्य में न केवल स्मार्टफोन और गैजेट्स को वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकेगा, बल्कि उन दुर्गम क्षेत्रों में भी बिजली पहुंचाई जा सकेगी जहां तार बिछाना नामुमकिन है। यह खोज इंजीनियरिंग और भौतिक विज्ञान के क्षेत्र में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *