दुर्गंध छिपाने के लिए लाश पर डाला ढेर सारा नमक! दुर्गापुर में दिल दहला देने वाला हत्याकांड

पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर से एक ऐसी खौफनाक खबर सामने आई है जिसने सबको झकझोर कर रख दिया है। दुर्गापुर स्टील प्लांट (DSP) के आवास में एक ५५ वर्षीय महिला का नरकंकाल मिला है। आरोप है कि पति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद उसकी लाश की सड़न और गंध को छिपाने के लिए उस पर भारी मात्रा में नमक डाल दिया था।

घटना का खुलासा: मृतका की पहचान छबी दास के रूप में हुई है, जो डीएसपी अस्पताल में आया के पद पर कार्यरत थीं। वह अपने पति प्रदीप चक्रवर्ती के साथ डी-सेक्टर एवेन्यू स्थित एक सरकारी आवास में रहती थीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच काफी झगड़ा हो रहा था। बुधवार को जब पड़ोसियों को आवास से असहनीय दुर्गंध आई, तो उन्होंने अंदर जाकर देखा। वहां का मंजर देखकर उनकी रूह कांप गई। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस की कार्रवाई: दुर्गापुर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर कंकाल को कब्जे में लिया और आरोपी पति प्रदीप चक्रवर्ती को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक, शव पर नमक छिड़का गया था ताकि लाश जल्दी गल जाए और पड़ोसियों को सड़न का पता न चले। एसीपी सुबीर राय ने बताया कि मौत के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी गुस्सा है और वे आरोपी के लिए सख्त सजा की मांग कर रहे हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *