नदिया में मॉब लिंचिंग का खौफ: बाइक सवार से हुआ विवाद, भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला

पश्चिम बंगाल के नदिया जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। तेहट्टा के निश्चिंतपुर इलाके में एक ऑटो (टोटो) चालक की भीड़ द्वारा पिटाई (मॉब लिंचिंग) के कारण मौत हो गई है। मृतक की पहचान शक्ति हलदार के रूप में हुई है। सोमवार रात को हुई इस घटना ने इलाके में एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विवाद की जड़: बताया जा रहा है कि सोमवार रात शक्ति हलदार कुछ यात्रियों को सरस्वती पूजा दिखाने के लिए टोटो लेकर निकले थे। रास्ते में एक मोटरसाइकिल सवार से उनकी किसी बात को लेकर बहस हो गई। आरोप है कि मोटरसाइकिल सवार ने तुरंत अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया। इसके बाद भीड़ ने शक्ति को घेर लिया और उन पर लात-घूसों से हमला कर दिया।

अस्पताल में तोड़ा दम: गंभीर रूप से घायल शक्ति को तुरंत तेहट्टा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां मंगलवार सुबह उनकी मौत हो गई। परिवार ने इस संबंध में तेहट्टा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। गौरतलब है कि इसी इलाके में कुछ महीने पहले भी मॉब लिंचिंग की घटना हुई थी, जिसमें दो लोगों की जान चली गई थी। पुलिस आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *