सब्जी की गाड़ी पर मां का शव! फरीदाबाद की रूह कंपाने वाली तस्वीर, AAP ने नायब सैनी सरकार को घेरा

हरियाणा के फरीदाबाद में एक गरीब मजदूर की पत्नी के शव को सब्जी के ठेले पर ले जाने की मजबूरी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। इस अमानवीय घटना पर आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने कहा कि 12 साल के मासूम बच्चे द्वारा अपनी मां के शव को ठेले पर ढंककर ले जाने का दृश्य बीजेपी सरकार की संवेदनहीनता का प्रमाण है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने शव ले जाने के लिए कोई वाहन उपलब्ध नहीं कराया और निजी एम्बुलेंस ने 700 रुपये मांगे, जिसे चुकाने में परिवार असमर्थ था। हद तो तब हो गई जब श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार के लिए 5,500 रुपये की मांग की गई, जिसके लिए परिवार को चंदा इकट्ठा करना पड़ा। ढांडा ने आरोप लगाया कि हरियाणा के अस्पतालों में डॉक्टरों और नर्सों के हजारों पद खाली हैं और एम्बुलेंस कबाड़ में तब्दील हो रही हैं। उन्होंने दिल्ली के स्वास्थ्य मॉडल का उदाहरण देते हुए कहा कि अगर मंशा साफ हो तो गरीबों को मुफ्त और सम्मानजनक इलाज मिल सकता है। उन्होंने मांग की कि सरकार केवल कागजों पर मेडिकल कॉलेज न बनाए, बल्कि जमीन पर सुविधाएं दुरुस्त करे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *